फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद कर्फ्यू से शहरों में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
कर्फ्यू के दौरान जीरकपुर का व्यस्त रहने वाला वीआईपी रोड भी सुनसान दिखाई दिया। -कर्मचंद - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन को गंभीरता से न लेने पर पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में लगाए गए कर्फ्यू का असर जीरकपुर में दिखाई दिया।
विज्ञापन

जीरकपुर के वीआईपी रोड, बलटाना, हरमिलाप नगर, ढकोली, पीरमुछल्ला के साथ अन्य इलाकों में भी सन्नाटा छाया रहा। जीरकपुर में कर्फ्यू के दौरान हालात का जायजा लेने के लिए एसएसपी मोहाली कुलदीप चहल और एसडीएम कुलदीप बावा लगातार दौरे करते रहे। प्रशासन ने नगर काउंसिल के कार्यालय में ही कंट्रोल रूम बना लिया है। इसी कंट्रोल रूम से ही सारा जायजा लिया जाएगा।
एसडीएम कुलदीप बावा ने बताया कि अगले आदेश तक जीरकपुर में कोई भी प्रतिष्ठान, क्लब, रेस्टोरेंट, बार और दुकानें नहीं खुलेंगी। इसके साथ ही पांच से ज्यादा लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान अगर किसी व्यक्ति को छूट चाहिए तो उसे विशेष कारण बताना होगा और निश्चित समय के लिए ही यह छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

जीरकपुर के वीआईपी रोड पर सुबह के समय कुछ दुकानों को खोला गया था लेकिन कर्फ्यू की घोषणा के तुरंत बाद ही इन दुकानों को बंद करवा दिया गया। रविवार को खुली रहीं शराब की दुकानों को भी बंद करवा दिया गया।
पुलिस ने बढ़ाई गश्त
वीआईपी रोड पर पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है। जीरकपुर और पंचकूला के बॉर्डर पर नाका लगा दिया गया और उसके साथ ही जीरकपुर और चंडीगढ़ के बॉर्डर पर भी नाकेबंदी की गई। ताकि कोई भी वाहन जीरकपुर से न जा सके और न ही जीरकपुर में आ सके। हाईवे को छोड़कर भीतरी रास्तों को एकदम बंद कर दिया गया। पटियाला रोड पर दोपहर तक कोई नाका नहीं लगाया गया था लेकिन शाम को यहां भी नाका लगा दिया गया।
पहले स्कैनिंग फिर खरीदारी
बेस्ट प्राइज में खरीददारी के लिए आए लोगों की पहले स्कैनिंग की जा रही थी और उसके बाद उनके हाथों को एंट्री के साथ ही सैनिटाइज किया जा रहा था। इतना ही नहीं, एक व्यक्ति को ही शॉपिंग के लिए बेस्ट प्राइज के भीतर जाने दिया गया। साथ में आने वालों के लिए बेस्ट प्राइज के बाहर की कुर्सियां लगवा दी गईं थीं। इन लोगों को बाहर ही बैठा लिया जाता था।
सुबह ही खरीद लिया दूध और ब्रेड
जीरकपुर में सुबह के समय ही लोगों ने दूध और ब्रेड की खरीददारी कर ली थी। कर्फ्यू लगने के बाद करीब-करीब सारी दुकानें बंद हो गईं थी। जीरकपुर, बलटाना, ढकोली, पीरमुछल्ला के एरिया में दूध और दिनचर्या का सामान खरीदने के लिए लोग घरों के बाहर निकले। इसके साथ ही राशन का सामान भी कई लोग सुबह के समय ही खरीदते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें