फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: धुत की गिरफ्तारी के बाद अब कई नामचीन लोगों पर ईडी की नजर

Sun, 23 Apr 2023 01:54 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
धुत की गिरफ्तारी के बाद अब कई नामचीन ईडी के रडार पर
विज्ञापन

कई नामी लोग गांव माजरिया-स्यूंक जमीन की खरीद-फरोख्त में हैं शामिल
कई लोगों ने बनाई हुई है बेनामी संपत्ति, अब पूरा रिकॉर्ड जुटा रही ईडी

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली/चंडीगढ़। गांव माजरिया-स्यूंक की शामलात जमीन को फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये में बेचने से जुडे़ मनी लांड्रिंग के मामले में पूर्व नायब तहसीलदार वरिंदरपाल धुत के गिरफ्तार होने के साथ ही अब कई नामचीन लोग ईडी के रडार पर आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक कई पुलिस अधिकारी, बिजनेसमैन समेत नामचीन लोग शामिल हैं। ईडी अब उन सबका रिकॉर्ड खंगाल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस केस में कुछ और गिरफ्तारी होंगी। इस शामलात जमीन की खरीद-फरोख्त करीब 150 करोड़ रुपये में हुई। इसमें विजिलेंस के पास पूरा रिकॉर्ड है। इससे जहां सरकारी राजस्व को नुकसान हुआ है। इसकी ईडी ने गंभीरता से जांच की है। इतना ही नहीं दो साल पहले इस मामले में जांच शुरू की थी। इस केस से जुड़े कई लेागों के घरों में दबिश देकर पूरी पड़ताल की गई थी। साथ ही उनके बयान तक दर्ज किए गए थे। जांच में यह खुलासा हो चुका है कि हिमाचल प्रदेश के कई लोगों के नाम जमीन के इंतकाल पर रजिस्ट्री तक हुई। सूत्रों की मानें तो नामी लोगों ने यह बेनामी संपत्ति बनाई हैं। हालांकि विजिलेंस ने इस मामले में धुत समेत 15 लोगों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


इस वजह से निवेश को प्राथमिकता देते हैं लोग
इस इलाके की संपत्ति को काफी अहम माना जाता है। क्योंकि एक तो यह इलाका चंडीगढ़ से सटा हुआ है। दूसरा इसकी लोकेशन काफी हटकर है, यह पहाड़ी एरिया है। वहीं सरकार इस इलाके को फ्यूचर सिटी के रूप में विकसित कर रही है। ऐसे में लोग यहां पर ऑलीशान फार्म हाउस बनाने को तरजीह देते हैं। वहीं, न्यू चंडीगढ़ एरिया में ही इलाका आता है। हिमाचल और हरियाणा भी बिल्कुल नजदीक पड़ता है। साथ ही कई टूरिस्ट प्लेस इस एरिया में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें