खरड़। मोहाली के बाद अब खरड़ में बाइक सवार स्नैचर गिरोह सक्रिय हो गया है। सोमवार को गिरोह ने खरड़ में दो वारदातों को अंजाम दिया। हालांकि आरोपी भागने में कामयाब रहे, जबकि सीसीटीवी कैमरे में कैद जरूर हुए हैं। मिली जानकारी के मुुताबिक चेन स्नैचिंग की पहली वारदात सन्नी एनक्लेव के मकान नंबर 5053 के बाहर हुई। बाइक सवार दो युवक एक महिला के पास पता पूछने के बहाने रुके। इसके बाद मौका पाकर उसकी चेन झपट कर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
दूसरी वारदात देर शाम साढ़े 8 बजे गिल्को वैली के बजट होम के पास हुई। यहां पर भी दो बाइक सवार पैदल जा रही एक महिला से चेन झपट कर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।