फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गोली चलाने वाले का पता लगाकर उसके घर के बाहर पहुंचा तो आरोपी ने फिर गोली चला दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना क्षेत्र में पड़ते लांडरां की सड़क के एक तीखे मोड़ पर आपस में टकराए वाहनों के बाद एंडेवर कार चालक ने लांडरां के पंच-परिवार पर तीन गोलियां चला दी थी।गनीमत रही कि इस वारदात में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। एक गोली पंच की फॉर्च्यूनर कार पर लगी थी, जबकि दो गोलियां पास से निकल गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि पंच गुरप्रीत सिंह पर गोली चलाने वाला आरोपी खरड़ का नशा तस्कर है। वह वारदात के समय भी नशे में था। आरोपी की पहचान खरड़ निवासी अमरीक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी एंडेवर कार बरामद कर ली है। उस पर पहले भी नशा तस्करी के केस दर्ज हैं। सोहाना थाने में अमरीक सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य केस दर्ज हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए सीआईए स्टाफ की टीम छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


घर के बाहर पंच को देख गुस्से में आरोपी अमरीक ने चलाई गोली

पंच गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने खुद ही उन पर गोली चलाने वाले एंडेवर कार में सवार आरोपी का पता लगाया तो वह खरड़ की प्राइम सिटी कॉलोनी में रहने वाला अमरीक सिंह निकला। वह उसके घर के बाहर पहुंचे और उसके बाहर आने का इंतजार करने लगे। जब अमरीक सिंह घर से बाहर आया तो उसने सामने पंच को देखते ही गुस्सा किया और उसने दोबारा से गुरप्रीत सिंह पर गोली चला दी। इसके बाद वहां खड़ी स्विफ्ट कार में फरार हो गया। इस मामले में थाना सिटी खरड़ के प्रभारी इंस्पेक्टर पेरीविंकल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी के खिलाफ खरड़ थाने में अलग से नई एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें