जीरकपुर। जिला मोहाली प्रशासन ने ढकोली क्षेत्र में दुकानदारों को आज से ऑड-ईवन सिस्टम के तहत दुकानें खोलने की इजाजत दे दी है। इससे पहले कोरोना संक्त्रस्मितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद यहां दो दिन पहले सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगा दी थी।
बता दें कि पिछले दो दिन से स्थानीय दुकानदार पुलिस थाने का घेराव करते हुए दुकानों को खोलने की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन के आलाधिकारियों ने दुकानदारों को किसी तरह की राहत देने से इंकार कर दिया था। वीरवार को स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलने को लेकर ढकोली थाना पुलिस के इंचार्ज दीपइंद्र बराड़ के साथ एक बैठक की। इसमें प्रशासनिक अधिकारी और हलका कांग्रेस इंचार्ज दीपेंद्र ढिल्लों की तरफ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल जैन शामिल हुए। इस अवसर पर दुकानदारों के साथ समन्वय तय करते हुए उन्हें ऑड-ईवन सिस्टम के तहत दुकानें खोलने पर सहमति बनी।