फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले ढाई लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। शहर के एक एटीएम पर एक व्यक्ति का कार्ड बदल कर उसमें से ढाई लाख रुपये शातिर ठग ने निकलवा लिए। इस ठगी संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है। भूपिन्द्र सिंह वासी काकरो ने बताया कि कुछ दिन पहले वह कुराली-चंडीगढ रोड पर स्थित एसबीआई के एटीएम में अपनी पेंशन के पैसे निकलवाने आया था लेकिन पैसे न निकलने पर आई परेशानी के दौरान एक अनजान व्यक्ति उसकी मदद के लिए कहने लगा और विश्वास करके उसने दस हजार की राशि उसकी मदद से निकलवा ली। भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि वह रुपये लेकर घर चला गया। कुछ दिनों के बाद उसके पुत्र ने जब अचानक उसका मोबाइल चेक किया तो खाते में पैसे निकलवाने के कई एसएमएस के बार में जब पुत्र ने बताया तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। जब पुत्र ने अच्छी तरह से जांच की तो उसके खाते में से लगभग ढाई लाख रुपये की राशि निकल चुकी थी।
विज्ञापन

उसने बताया कि यह राशि खन्ना, लुधियाना और अन्य शहरों के अलग-अलग बैंकों के एटीएम में से निकलवाई हुई थी। इसके अतिरिक्त नौशरबाज ने सरहिंद के एक सुनियारे से कोई चीज खरीद कर सात हजार रुपये की अदायगी भी एटीएम से की थी। उसने यह भी बताया कि शिकायत दिए हुए दो सप्ताह हो गए पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इस संबंधी जब डीएसपी खरड सिमरणजीत सिंह के साथ संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में नहीं है, फिर भी उन्होंने इस संबंधी बनती कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें