फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: झगड़े के बाद गोदाम में लगाई आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। मोटरसाइकिल पार्क करने को लेकर गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों और बाहर खड़े कुछ युवकों में कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक गोदाम के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल और अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर वहां से चले गए। इस संबंध में गोदाम मालिक ने शनिवार शाम को पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शनिवार की रात को 20 से 25 लड़कों ने साई मार्बल नामक गोदाम के पीछे वाला गेट तोड़ने के बाद अंदर घुसे। वहां पर पॉलिश के लिए रखा तेल और अन्य सामान में आग लगा दी। इसके बाद वहां से भाग गए। डीएसपी जीरकपुर जसपिंदर सिंह गिल ने बताया कि फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन गोदाम में पड़ा हुआ सारा सामान नष्ट हो गया। इस संबंध में साईं मार्बल नामक गोदाम के मालिक बिंदर कुमार निवासी गोविंद विहार बलटाना ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। आरोपियों की पहचान करके उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें