फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 25 लाख की कार के बाद 20 लाख रुपये मांगे, दहेज प्रताड़ना का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि शादी में 25 लाख रुपये से अधिक की कार देने के बावजूद ससुराल पक्ष ने 20 लाख रुपये नकद और अन्य सामान की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की गई।
विज्ञापन




पुलिस ने जांच के बाद पति, सास और ससुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 85 के तहत मामला दर्ज किया है। दशमेश नगर निवासी कीर्ति शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 28 नवंबर 2023 को शिवम शर्मा से हुई थी। शादी से पहले उनके परिवार ने 25 लाख रुपये से अधिक कीमत की महिंद्रा एक्सयूवी-700 कार दी थी। कार के पंजीकरण और रोड टैक्स का खर्च भी मायके पक्ष ने उठाया था। कीर्ति का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वालों ने कम दहेज लाने के ताने दिए।



दहेज की बढ़ती मांगें

शिकायत में बताया गया कि ससुराल पक्ष ने डाइनिंग टेबल और साइड टेबल समेत अन्य सामान मांगे। फरवरी 2025 में भाई की शादी के दौरान सोने के आभूषण लाने का दबाव बनाया गया और विरोध करने पर मारपीट की गई। अगस्त 2025 में दूसरी कार और मार्च 2026 में 20 लाख रुपये नकद की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उसे भूखा रखा गया, जान से मारने की धमकियां दी गईं और 28 मार्च 2026 की रात घर से निकाल दिया गया। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें