फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन को मिली रफ्तार, 20 जुलाई को 3,536 एकड़ के लिए गमाडा सुनाएगा अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) 20 जुलाई को एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन परियोजना के लिए 3,536 एकड़ भूमि का अवॉर्ड सुनाएगी। यह परियोजना के ई से आई ब्लॉक तक आने वाले आठ गांवों की भूमि के अधिग्रहण से संबंधित है। भूमि मालिकों और दावेदारों को पुडा भवन में बुलाया गया है, जहां अधिग्रहित भूमि का अवॉर्ड घोषित किया जाएगा। गमाडा के अनुसार, कुरड़ी, बड़ी, बाकरपुर, पत्तों, छत्त, किशनपुरा, मटरां और स्याऊ गांवों की भूमि अधिग्रहित की जानी है।
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण से संबंधित दावों, आपत्तियों और स्वामित्व विवादों का निपटारा पहले ही हो चुका है। अब अंतिम चरण में संबंधित किसानों के समक्ष अवॉर्ड घोषित किया जाएगा। मुआवजे की राशि को लेकर गमाडा ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, किसानों और क्षेत्र में चर्चा है कि मुआवजा 6 से 8 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के बीच हो सकता है। अंतिम दरों की जानकारी 20 जुलाई को अवॉर्ड घोषित होने के बाद ही स्पष्ट होगी। गमाडा के एलएसी रोहित जिंदल ने कहा कि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को संबंधित किसानों के समक्ष भूमि का अवॉर्ड घोषित किया जाएगा।


परियोजना का उद्देश्य

एरोट्रोपोलिस परियोजना पंजाब सरकार की प्रमुख शहरी विकास योजनाओं में शामिल है। यह मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास विकसित हो रही है। परियोजना में आधुनिक आवासीय सेक्टर, व्यावसायिक केंद्र और संस्थागत क्षेत्र विकसित किए जाने हैं। इसमें चौड़ी सड़कें, हरित क्षेत्र और बुनियादी सुविधाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन




विकास और निवेश की उम्मीद

भूमि अधिग्रहण पूरा होने के बाद एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन में विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। इससे बड़े निवेश आकर्षित होंगे। संपत्ति बाजार की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। यह एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें