मोहाली। गमाडा ने पेराफेरी कंट्रोल क्षेत्र में पीआर-4 और पीआर-7 के आसपास अवैध रूप से बने अस्थायी शेडों के खिलाफ कार्रवाई की। 24 और 25 अगस्त को चलाए विशेष अभियान के दौरान सैनीमाजरा, रानी माजरा, बहलपुर, पलहेड़ी और कंसाला सहित अन्य गांवों में करीब 57 अनधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई की गई। इन शेडों में दुकानें और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां चल रही थीं। कार्रवाई डीटीपी संजय कुमार की अगुवाई में एटीपी, जेई और पुलिस की सहायता से की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।