फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: व्यापारियों की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के व्यापारियों और दुकानदारों से जुड़े मामलों को अब प्राथमिकता से निपटाया जाएगा। प्रशासन ने विभागों को समयसीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय जिला ट्रेडर्स कमीशन की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सहायक आयुक्त (सामान्य) अंकिता कांसल ने की। उन्होंने संबंधित विभागों से व्यापारियों से जुड़े मामलों में हुई कार्रवाई की जानकारी ली। कांसल ने कहा कि व्यापारिक गतिविधियों के लिए प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र के मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला ट्रेडर्स कमीशन के अध्यक्ष रणजीत पाल सिंह ने व्यापारियों के विभिन्न मुद्दे प्रशासन के समक्ष रखे। अधिकारियों ने इन मामलों में की गई कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया बताई। लंबित मामलों को समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया गया। सहायक आयुक्त ने अधिकारियों को ट्रेडर्स कमीशन के साथ लगातार संपर्क में रहने को कहा। उन्होंने प्रतिनिधियों को कार्रवाई की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य व्यापारिक समुदाय को बेहतर माहौल देना है। साथ ही सरकारी सेवाओं की पारदर्शी और समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें