फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने जिले में फंसे प्रवासियों को उनके गृह राज्य भेजने को दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के कारण बंद हुए कामकाज की वजह से जिले में फंसे बहुत से प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य ट्रेनों से भेजा गया है। इसके बावजूद अभी भी जिले में जो प्रवासी फंसे रह गए हैं प्रशासन ने उनको अपने गृह राज्य भेजने का एक और मौका दिया है।
विज्ञापन

जी हां, जिला प्रशासन ने प्रवासियों को उनके घर भेजने के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन करना शुरू करने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं प्रवासी मजदूूरों को पुनर्वास की सुविधा भी दी जाएगी।
यह जानकारी देते हुए मंगलवार को डीसी गिरीश दियालन ने बताया है कि जिले की तीनों सब डिवीजन (मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी) के अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि उनके क्षेत्रों में फंसे प्रवासी लोगों के लिए स्पेशल हेल्प डेस्क कम रजिस्ट्रेशन कैंप स्थापित किए जाएं। जिससे उन्हें श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उनके अपने राज्यों के जिलों में वापस भेजने की प्रक्रिया चलाई जाए। इसके अलावा उन्हें दोबारा पुनर्वास की सुविधा भी दी जाए।
विज्ञापन

यहां लगेंगे रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप
जिले में प्रवासियों के रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जीरकपुर में सताबगढ़ रोड पर राधा स्वामी ब्यास सत्संग भवन के साथ लगते डी-मार्ट, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-78 गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के नजदीक सोहाना, राधा स्वामी सत्संग ब्यास निझर चौक खरड़ में लगाए जाएंगे। इन कैंप में एक परिवार से एक मेंबर या समूह आ सकता है। अपने परिवार का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैैं।
बता दें कि जिले में करीब 27 हजार मजूदर पहले ही 24 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उनके गृह राज्य भेजे जा चुके हैं। जबकि बहुत से लोगों ने पहले रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद भी वापस जाने से इनकार कर दिया है। वहीं, यहां से गए हुए ज्यादातर लोग अपने मालिक या ठेकेदार से वापस आने के लिए प्रबंध करने की बात कर रहे हैं। डीसी ने कहा कि इसके बाद भी कोई जाना चाहता है तो प्रशासन की तरफ से प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें