फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन तैयार : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। भारत में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से लोगों को बचाने और जागरूक करने के लिए जागरूकता मुहिम चलाई जाएगी। यह जानकारी एसडीएम डेराबस्सी ने शनिवार को नगर काउंसिल आफिस में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ की गई मीटिंग में दी है। इस मौके पर तहसीलदार नवप्रीत सिंह शेरगिल, नायब तहसीलदार वरिंदर धुत, एसएचओ गुरवंत सिंह, कार्यकारी अधिकारी मनवीर सिंह गिल भी मौजूद थे।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता करते हुए एसडीएम डेराबस्सी ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशेष मुहिम चलाई जाएगी। इसके लिए सेहत विभाग और सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करेंगे। लोगों को बताया जाएगा कि यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के खांसने से, खुले एरिया में थूकने से, छींकने से, नाक बहने से, हाथ मिलाने से और स्किन को छूने आदि से होती है। जब कोई व्यक्ति खांसता है तो वायरस पास खड़े दूसरे व्यक्ति तक चला जाता है और पास पड़ी वस्तुओं पर भी चला जाता है। इसलिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को न जाने की अपील की गई है। खांसते या छिंकते समय मुंह को रूमाल से ढ़कने और अपने हाथों को बार-बार धोने की सलाह दी। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और ड्रग विभाग इंस्पेक्टर को हिदायत दी कि एक बात का खास ध्यान रखा जाए कि कोई भी विक्रेता मास्क सैनिटाइजर, दस्ताने आदि को स्टोर न करें और एमआरपी रेट्स से ज्यादा पर न बेचें, अगर कोई विक्रेता एमआरपी से ज्यादा पैसे वसूलता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
वहीं दूसरी ओर उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस को लेकर कोई भी झूठी अफवाह कतई न फैलाएं। जनता कर्फ्यू के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जनता कर्फ्यू नहीं बल्कि जनता केयर फार यू है। रविवार को इसका पालन करते हुए लोगों को अपने घर में रहना चाहिए। उन्होंने ने कहा है कि अगर हमारे एक दिन घर में रहने से अच्छे नतीजे आ सकते हैं, तो हमने अपने नैतिक जिम्मेदारी समझकर इसका पालन करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह घर में ही रहें, क्योंकि उनकी मदद के लिए उनके घर से बाहर प्रशासन है। वह घर में रह कर ही अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें