फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आदित्य और नव्यांशा बख्शी ने झटके चार पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भाई-बहन आदित्य बख्शी और नव्यांशा बख्शी ने जिला निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किए। फेज-6 स्थित शूटिंग रेंज में दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला राइफल शूटिंग एसोसिएशन ने किया।
विज्ञापन

कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले आदित्य ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (अंडर-14) और सब यूथ (अंडर-19) वर्ग में 372-372 अंक हासिल कर दोनों कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीते। वहीं कक्षा छठी की नव्यांशा ने महिला अंडर-14 वर्ग में 355 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया और सब यूथ (अंडर-20) वर्ग में 355 अंक लेकर कांस्य पदक जीता।

महासचिव रामदीप प्रताप ने बताया कि प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हुई थी और शनिवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुई। महिला अंडर-14 वर्ग में वाणी गौर (354 अंक) दूसरे और जसमीन कौर (345 अंक) तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं सब यूथ वर्ग में नदरत ग्रेवाल ने 375 अंकों के साथ स्वर्ण और सिमरन राठौर ने 370 अंकों के साथ रजत पदक जीता।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की बात करें तो अंडर-14 स्पर्धा में आदित्य के बाद प्रभसिमरन सिंह और सतनाम सिंह 367-367 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। सब यूथ कैटेगरी में हरजोत सिंह (366 अंक) और समरवीर सिंह धंजू (359 अंक) को क्रमशः रजत और कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें