जीरकपुर। ढकोली की एमएस एनक्लेव में एक बार फिर चोरी की वारदात बढ़ने लगी है। बुधवार दोपहर करीब पौने 1 बजे एक घर के बाहर से एक्टिवा चोरी होने का मामला आया है। मकान नंबर-181 निवासी बलदेव राज ने बताया कि उनकी एक्टिवा घर के बाहर खड़ी थी। कुछ ही देर में एक्टिवा गायब हो गई और किसी को भनक नहीं लगी। इसकी शिकायत ढकोली थाना पुलिस को दी गई है। लोगों ने भी पुलिस से गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तेज करने और इलाके में सख्ती बरतने की अपील की है।