खरड़। नप खरड़ की टीम ने शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई की। टीम ने बाजारों में जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल के उपयोग की जांच की। इस दौरान रेहड़ियों, दुकानों और ढाबों की चेकिंग करते हुए दुकानदारों को प्लास्टिक और थर्मोकोल का उपयोग बंद करने के लिए जागरूक किया गया। सुपरिटेंडेंट सेनिटेशन सेनिटेशन दलजीत सिंह, एसआई हरदर्शनजीत सिंह और एसआई रजिंदर कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर 12 चालान काटे गए और 8 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया।