फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जुगाड़ू रेहड़ियों और मॉडिफाइड वाहनों पर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले जुगाड़ू रेहड़ियों और मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस और ट्रैफिक पुलिस के एसपी नवनीत सिंह माहल के निर्देशों पर की गई। मुहिम के तहत ट्रैफिक डीएसपी कर्नल सिंह की अगुवाई में शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों को चिन्हित किया गया जिन्हें अवैध तरीके से मॉडिफाई किया गया था। या जिन्हें जुगाड़ू रेहड़ी का रूप देकर सड़कों पर उतारा गया था। पुलिस ने सभी मामलों में ट्रैफिक नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की। ट्रैफिक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को यह सख्त निर्देश दिए गए हैं कि यदि उनके क्षेत्र में कोई व्यक्ति जुगाड़ू रेहड़ी या अवैध मॉडिफाइड वाहन का उपयोग करता पाया गया, तो तुरंत चालान और आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें