फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पार्किंग में फर्नीचर रखने पर 15 दुकानों पर हुई कार्रवाई, सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद की टीम ने सामान किया जब्त, दोबारा पार्किंग में सामान न रखने की दी हिदायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। बलटाना फर्नीचर मार्केट में दुकानों के बाहर निर्धारित पार्किंग एरिया में फर्नीचर और अन्य सामान रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद जीरकपुर ने सोमवार शाम कार्रवाई की। परिषद की टीम ने करीब 15 दुकानों के बाहर पार्किंग में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जब्त कर लिया। इस दौरान दुकानदारों को दोबारा पार्किंग क्षेत्र में सामान नहीं रखने की सख्त हिदायत दी गई। नगर परिषद की ओर से कुछ दिन पहले ही फर्नीचर मार्केट के दुकानदारों को नोटिस जारी कर दुकानों के बाहर निर्धारित पार्किंग एरिया में सामान रखने पर रोक लगाई गई थी।
विज्ञापन

परिषद ने स्पष्ट किया था कि पार्किंग की जगह का इस्तेमाल केवल वाहनों को खड़ा करने के लिए किया जाए। इसके बावजूद लगातार सामान रखे जाने की शिकायतें मिलने के बाद सोमवार को टीम ने मार्केट पहुंचकर कार्रवाई की। नगर परिषद के प्रधान गुरप्रीत सिंह विर्क ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दुकानदारों से पार्किंग एरिया खाली रखने की अपील की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद पार्किंग में सामान रखे जाने पर परिषद की टीम ने सोमवार शाम फर्नीचर जब्त कर लिया। परिषद अधिकारियों ने दुकानदारों से कहा कि पार्किंग क्षेत्र में सामान रखने से ग्राहकों और स्थानीय लोगों को वाहन खड़े करने में परेशानी होती है। इससे यातायात भी प्रभावित होता है। कार्रवाई के दौरान इंस्पेक्टर विपिन और एनफोर्समेंट विंग की टीम मौजूद रही। नगर परिषद ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा पार्किंग क्षेत्र में सामान मिला तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें