फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई विंग का एक्शन: पत्नी को छोड़ विदेश भाग रहा व्यक्ति धरा, हैदराबाद हवाई अड्डे से हुआ गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 09:31 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

पुलिस ने गुरजंट सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। विदेश से हैदराबाद हवाई अड्डे पर पहुंचते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एनआरआई विंग की टीम आरोपी को हैदराबाद से मोहाली लेकर आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी को छोड़कर विदेश जाने के मामले में एनआरआई विंग ने एक व्यक्ति को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खमाणों निवासी गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ उसकी पत्नी गुरविंदर कौर की शिकायत पर मोहाली के एनआरआई पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने गुरजंट सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। विदेश से हैदराबाद हवाई अड्डे पर पहुंचते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एनआरआई विंग की टीम आरोपी को हैदराबाद से मोहाली लेकर आई। यहां आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से चार दिन का रिमांड मांगा था। हालांकि, अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं।

मामले की पृष्ठभूमि और जांच
पुलिस के अनुसार, गुरजंट सिंह की शादी वर्ष 2019 में गुरविंदर कौर के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता पत्नी का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही गुरजंट उसे छोड़कर विदेश चला गया। वह वापस नहीं आया और पत्नी से संपर्क भी नहीं किया। एनआरआई विंग के थाना प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों के संबंध में पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें