डेराबस्सी। अरुणाचल प्रदेश की एक महिला से मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में डेराबस्सी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय निखिल सैनी और गौरव कुमार वासी दादपुरा मोहल्ला डेराबस्सी के रूप में हुई है। आरोपियों को डेराबस्सी कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
अरुणाचल प्रदेश की सीमा 20 फरवरी को किसी केस के सिलसिले में चंडीगढ़ आई थी। वह नया गांव के किसी होटल में रुकी थीं। दोपहर के समय वह चंडीगढ़ के एलांते मॉल में शॉपिंग के लिए आई और कुछ समय के बाद बाहर आई तो वहां खड़ी एक कार से लिफ्ट ली। आरोपी उक्त महिला को बातों में उलझाकर डेराबस्सी बरवाला रोड पर ले आए। एटीएस सोसाइटी के पास मारपीट कर उसका पर्स, रुपये और फोन छीन लिया। आरोपी उसे कार से धक्का देकर भाग गए थे। पीड़िता ने डेराबस्सी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।