नयागांव। न्यू चंडीगढ़ के ओमेक्स इलाके में देर रात चोरी की नीयत से आए अज्ञात व्यक्तियों ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली अभिजीत नामक युवक की टांग में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अभिजीत को तुरंत सेक्टर-16 स्थित चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। देर रात संदिग्धों की आहट सुनकर पड़ोसी अपने बेटे के साथ बाहर निकले और उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान आरोपियों ने अचानक गोली चला दी, जो अभिजीत की टांग में जा लगी। गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मुल्लांपुर पुलिस मौके पर पहुंची, बयान दर्ज किए और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।