खरड़। वीआर पंजाब मॉल में भीड़भाड़ वाली जगह में मोबाइल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफतार किया है। एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी नागा कुमार निवासी गांव दामरा, थाना राणीगंज झारखंड का रहने वाला है और वह मोबाइल चोरी करता है। इस आरोपी ने पहले भी बंगाल के कई शहरों में मोबाइल चोरी किए हैं। यह आरोपी शुक्रवार को भी वीआर पंजाब मॉल में एक मोबाइल चोरी करके भागने लगा तो पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को खरड़ अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया है।