फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सबूतों की कमी के चलते मोबाइल स्नैचिंग का आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्नैचिंग के एक मामले में आरोपी आकाश बावा को अदालत ने सबूतों की कमी के चलते बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि बरामद किए अन्य पांच मोबाइल फोन उन्हें कभी पार्सल में नहीं बदला गया न ही सील किया गया। जांच अधिकारी की ओर से कोई सबूत नहीं जुटाया गया है कि ये मोबाइल फोन चोरी की संपत्ति थे या आरोपी के स्वामित्व वाले थे।
विज्ञापन

यह मामला शिकायतकर्ता मोहिंदर राय के बयान पर दर्ज किया गया था। उसने बताया थी कि वह बंसल स्टोर मुंडी खरड़ के पास आइसक्रीम की ठेली लगाता है। 6 अक्टूबर 2021 को करीब चार बजे वह अपने निजी काम के लिए पैदल माता गुजरी एनक्लेव खरड़ आया था।
जब वह अपना काम खत्म करके वापस अपने घर जाने लगा, तो उसका काले रंग का फोन उसके हाथ में था। उस समय अचानक एक युवक रास्ता पूछने के बहाने उसके पास आया और उसे धक्का देकर गिरा दिया। उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद वह अपने स्तर पर स्नैचर की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसे पता चला कि स्नैचर आकाश बावा है, जो खरड़ क्षेत्र में लोगों से मोबाइल फोन छीनने का आदी है। उसने आकाश बावा के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें