फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में सहकर्मी की हत्या का आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक कंपनी में काम करने वाली डिंपल की हत्या के आरोपी हरजिंदर सिंह मान को पुलिस उत्पादन वारंट पर लाई है। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस हरजिंदर सिंह मान से डिंपल के संपर्क और रिश्ते खराब होने के कारणों पर पूछताछ करेगी। आरोपी का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण पहले पूछताछ पूरी नहीं हो पाई थी। दोनों पटियाला के निवासी थे और लॉजिस्टिक कंपनी में कार्यरत थे। मान ने डिंपल के केबिन में घुसकर चाकू से हमला किया। डिंपल जान बचाने भागी, पर मान ने पीछा कर दफ्तर के दरवाजे पर 32 वार से उसकी हत्या कर दी। अन्य कर्मचारियों ने हस्तक्षेप का प्रयास किया, पर आरोपी ने उन्हें चाकू दिखाकर पीछे हटने पर मजबूर किया। हत्या के बाद मान ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। डिंपल को अस्पताल में मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें