जीरकपुर। पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक आरोपी को 50 पेटी अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का कैंटर भी जब्त कर लिया है, जिसमें शराब ले जाई जा रही थी। आरोपी की पहचान पुष्पिंदर कुमार यादव निवासी महराजपुर जिला ईटावा (यूपी) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ जीरकपुर थाने में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे डेराबस्सी अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएचओ ओंकार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं यह शराब चुनाव में इस्तेमाल तो नहीं होनी थी। उन्होंने बताया कि एक्साइज इंस्पेक्टर सतिंदर मल्ली को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाकर उसकी बाहरी राज्यों में तस्करी करते हैं। एक्साइज पुलिस एवं जीरकपुर थाना पुलिस ने होम स्टोन टाइल्स के गोदाम के बाहर ज्वाइंट ऑपरेशन कर आरोपी को कैंटर समेत पकड़ा है।