फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने व गर्भवती करने के बाद रिश्ता तोड़ने के आरोपी को बलटाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरियाणा पानीपत निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी जीरकपुर में किसी जानकार से मिलने आया है। पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपी को लक्की ढाबे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
सुनील कुमार पर आरोप है कि पंचकूला की एक महिला ने नौकरी लगने के लिए उससे संपर्क किया था। वर्ष 2017 में उसने महिला को अपने बलटाना स्थित किराये के घर पर बुलाया और उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने महिला से छिपाया कि वह पहले से शादीशुदा है और एक बेटी का पिता है। जब महिला को इसका पता चला तो आरोपी ने उसे कहा कि उसका जल्द ही पहली पत्नी से तलाक होने वाला है जिसके बाद वह उससे शादी कर लेगा।
विज्ञापन

बाद में महिला गर्भवती हो गई और उसने लड़के को जन्म दिया। शादी की बात पर सुनील ने उसे मना कर दिया और उसके साथ सभी संबंध तोड़ लिए। महिला ने पंचकूला महिला थाने में आरोपी सुनील के खिलाफ उसे नौकरी लगाने व शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म करने की शिकायत दी थी। पुलिस ने इसमें जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला बलटाना पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें