फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई करोड़ की ठगी मारने विदेश भागने से पहले ही काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पुलिस ने शहर में फेयर डील प्रॉपर्टी ब्रोकर के नाम पर काम कर रही नेहा शर्मा और रघुवीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी खरड़ रूपिंदर रुपिंदर कौर सोही ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि यह दोनों आरोपी लोगों से ठगी करके विदेश भागने की फिराक में हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि इन आरोपियों ने एक साल में अब तक 36 लोगों को फ्लैट/प्लॉट देने के नाम पर 25560000 रुपये की ठगी की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और दोनों से पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस इन दोनों लोगों से पूछताछ करेगी कि इन्होंने इस ठगी के पैसे का इस्तेमाल कहां किया है और इसके बाद ठगी के सभी पीड़ितों से जानकारी हासिल करके इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें