डेराबस्सी। पुलिस ने एक 13 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी कृष्ण फरार है और उसकी तलाश जारी है। किशोरी के पिता राज किशोर साह ने शिकायत में बताया कि 23 जुलाई को उनकी बेटी अंशु घर पर अकेली थी। जब वह घर लौटे तो बेटी गायब थी। परिवार ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कृष्ण, पुत्र संतोष पासवान, निवासी बलियारी, नवादा (बिहार) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक उपनिरीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही हैं।