फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने मारी टक्कर, कार सवार पांच लोग जख्मी

Sat, 16 Jul 2016 11:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रूपनगर मार्ग स्थित गांव चरहेड़ी के पास एक बस ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते कार दूसरी बस से टकरा गई। हादसे के बाद कार दोनों बसों के बीच फंस गई। हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रूपनगर मार्ग स्थित गांव चरहेड़ी के पास शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हादसा हुआ। रूपनगर की ओर से आ रही कार एचपी 19 सी 3728 को पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस नंबर पीबी12 एन 4306 ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार बेकाबू होकर आगे सामने से आ रही पंजाब रोडवेज की बस नंबर पीबी12 एम 9938 से टकरा गई। दोनों बसों के बीच फंसकर कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार सवार व्यक्ति भी बुरी तरह से फंस गए। गांव वासियों ने बसों को पीछे हटा कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और गांव सिंघभगवंतपुरा की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटा कर साइड में करवाए। सभी घायलों को पहले स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। इसी दौरान कार में सवार गंभीर रूप से घायल संजीव कुमार पुत्र दूनी चंद, संजीव कुमार पुत्र रघुवीर सिंह और सुनील कुमार पुत्र सोमनाथ निवासी जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) को शहर के सरकारी अस्पताल में लाया गया।  इनमें सुनील कुमार को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसे में और दो लोगों को भी चोटें आईं। सिंघभगवंतपुरा के एसएचओ कुलबीर सिंह कंग ने कहा कि क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। प्राइवेट बस के चालक अमरजीत सिंह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें