फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव में टूटी सड़कों पर हो रहे हैं हादसे, लोगों का आरोप- नगर काउंसिल नहीं सुधार रही है सड़कों की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। इलाके की सड़कों की हालत खस्ता होती जा रही है। इस कारण आए दिन लोग सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। हालांकि समाजसेवी संस्थाओं द्वारा नगर काउंसिल के अधिकारियों को कई बार बताने पर भी समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले छोटी करोड़ और शिवालिक विहार को जाने कच्चे मार्ग को प्रशासन ने टाइलें लगाकर बनाया था। इसके कुछ समय बाद ही छोटी करोड़ और शिवालिक विहार मार्ग पर स्थित शराब ठेके के पास चैंबर का ढक्कन टूटने के बाद टाइलें उखड़कर सड़क खराब हो गई थी। पास के ही एक दुकानदार विक्की बरूआ और राजन दुग्गल ने बताया कि इस बारे में कई बार प्रशासनिक कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को बताने के बावजूद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तीन-चार दिन पहले भी दोपहिया वाहन चालक यहां गिरकर चोटिल हुआ था। दुकानदारों ने कहा कि अगर सड़क हादसे में कोई भी बड़ी दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें