फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालड़ू में आईटीआई चौक पर आए दिन हो रहे हादसे, कई घरों के चिराग बुझे

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित आईटीआई चौक पर कई सड़क हादसे होने के कारण यह चौक हादसों का केंद्र बना हुआ है। यहां पर हुए सड़क हादसों के कारण कई से घरों के चिराग बुझ गए हैं और बहुत से लोग जख्मी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने नेताओं और प्रशासन से इस चौक पर अंडरपास या फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए कई बार आग्रह किया है, लेकिन उनकी ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अनुसार अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे फोरलेन बनने के बाद भी आईटीआई चौक पर हादसों की संख्या में कमी नहीं आई है। यहां पर हर साल बहुत से लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। इस जगह एक ओर लालड़ू गांव और दूसरी ओर हंडेसरा मार्ग जो नारायणगढ़ और अन्य शहरों को जोड़नें वाली लिंक सड़क होने से चौराहा बना हुआ है। हंडेसरा लिंक मार्ग पर दर्जनों गांव और फैक्ट्रियां, कई निजीकॉलेज और अनाज मंडी स्थित है। लालड़ू गांव के किसानों को अपनी फसल मंडी में ले जाने के लिए और अन्य कामों के लिए इसी चौक को पार करना पड़ता है। इस कारण उक्त चौक पर हर समय वाहनों की भीड़ लगी रहती है और चौक पार करना बेहद मुश्किल हो जाता है। पुलिस प्रशासन की ओर से यहां पर हादसों को रोकने के लिए और जाम जैसी स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस बूथ स्थापित करके जवानों को तैनात किया गया है। लेकिन कुछ दिनों से इस चौक पर ट्रैफिक पुलिस न होने से जाम जैसी स्थिति बनी ही रहती है।
इस संबंधी स्थानीय निवासियों में उदय राणा, प्रेम राणा, उत्तम राणा, बिट्टू, बलराज, बलकार सिंह ने बताया कि सरकार, प्रशासन सहित एनएचआई से कई बार उक्त चौक पर हो रहे हादसों को रोकने के लिए ओवरब्रिज की मांग कर चुके हैं। लेकिन आज तक इस समस्या का स्थायी हल नहीं निकाला जा सका। उन्होंने कहा कि आईटीआई चौक पर हर रोज कोई न कोई हादसा हो रहा है, बहुत से हादसों का आपसी समझौता होने से मामला प्रकाश में नहीं आता। यहां हुए हादसों मेें बहुत से लोग जख्मी हो चुके हैं और बहुत से अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

आईटीआई चौक पर पिछले डेढ़ साल में हुए हादसे
इस साल लॉकडाउन के चलते हादसों में कमी देखने को जरूर मिली है। लेकिन पिछले साल यहां हुए हादसों में बहुत से लोग मौत के शिकार हो चुके हैं। 27 जनवरी 2020 को अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित आईटीआई चौक के निकट हुए सड़क हादसे में कार सवार एक 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई थी। जबकि उसकी मां और बहन सहित तीन लोग जख्मी हो गए थे। 20 जुलाई 2020 को कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार पिता की मौत हो गई थी और बेटा जख्मी हो गया था। 3 दिसंबर-2020 को कार की टक्कर लगने से तीन पहिया रेहड़ी पर खेतों से घास लेकर आते समय एक किसान की मौत के साथ ही दो लोग जख्मी हो गए थे। 14 जनवरी 2021 को गहरी धूंध के कारण सुबह करीब सवा 7 बजे बस, टैंकर और कार की आपसी टक्कर हो गई थी। बस-कार में सवार लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जबकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी और करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही थी। 6 सितंबर 2021 को इस चौक पर सुबह भूसे से लदी ट्राली पलट जाने से जहां कई घंटों तक यातायात जाम रहा, वहीं सड़क पार करने के लिए खड़े दो युवक बाल-बाल बच गए थे और एक बड़ा हादसा होने से टल गया था। इस कारण राहगीरों को असुविधाओं से जुझते हुए परेशानियाें का सामना करना पड़ा
क्या कहते हैं अधिकारी
इस चौक पर हुए हादसों के बारे में संदर्भ में ट्रैफिक इंचार्ज तेजिंदर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जवान वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त हो जाने के कारण आईटीआई चौक पर जाम जैसी समस्या आ रही है। इसे जल्द ही दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें