मदनपुरा चौक के पास सड़क पर गड्ढे के कारण एक्टिवा से गिरकर घायल हुई युवती।
- फोटो : MOHALI
मोहाली। फर्नीचर मार्केट से मदनपुरा चौक आ रही सड़क पर गड्ढे के कारण बुधवार दोपहर को एक्टिवा सवार युवती गिरकर घायल हो गई। अगर गड्ढा गहरा होता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।
गत साल गांव मदनपुरा के सामने सड़क धंसने से गड्ढा बन गया था। काफी महीनों बाद सड़क परा मिट्टी भरकर पैच वर्क कर छोड़ दिया गया था। बारिश के दिनों में फिर से सड़क थोड़ी धंस गई है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को झटका भी लगता है। बुधवार दोपहर को एक युवती एक्टिवा पर चंडीगढ़ से मोहाली की ओर आ रही थी। जब वह उक्त सड़क पर पर गड्ढे के ऊपर से गुजरी तो एक्टिवा अनियंत्रित होकर गिर गई और युवती घायल हो गई। दुकानों से पहुंचे लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया।
दुकानदार रोमी ने बताया कि कई महीने सें सड़क पर गड्ढा बना हुआ है जो प्रतिदिन बढ़ा हो रहा है। अगर समय पर इसकी रिपेयर न की गई तो कोई भी गंभीर हादसा हो सकता है। उन्होंने मांग की कि इसे रिपेयर करने के बाद पक्के तौर पर सड़कबनाई जाए ताकि आने वाले समय में हादसे न हो सकें।