फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ऑटो ने ली एक्टिवा सवार की जान

Fri, 19 Aug 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
auto - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फेज-आठ स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब के पास वीरवार को सुबह एक खतरनाक सड़क हादसा हुआ। इस दौरान ओवरटेक कर रहे तेज रफ्तार ऑटो ने सामने से आ रही एक एक्टिवा को चपेट में लिया। इसमें एक्टिवा चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठे व्यक्ति का बचाव हो गया। जबकि ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान हिमांशु (25) के रूप में हुई है। जो चंडीगढ़ स्थित आईटी पार्क में एक आईटी कंपनी में बिल क्लर्क के पद पर तैनात था। पुलिस ने मृतक के मामा अश्वनी कुमार के बयान पर ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हिमांशु वीरवार को सुबह अपने मामा के साथ फेज-सात मार्केट गया था। सुबह लगभग सवा नौ बजे वह एक्टिवा पर वापस फेज-नौ की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने एक्टिवा को हिट कर दिया। ऑटो की टक्कर के बाद  एक्टिवा डिवाइडर पर जा गिरा। इस दौरान हिमांशु के सिर पर गहरी चोटें आईं। जिसके बाद उसे तुरंत एक बड़े अस्पताल मेें ले लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो चालक ओवरटेक कर रहा था। जिसकी वजह से हादसा हुआ है। लोगों का कहना कि ऑटो का पहला नंबर पीबी 01 था। थाना फेज-एक के एसएचओ लखविंदर सिंह ने कहा बताया कि ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने धारा 277, 427, 304 के तहत मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें