फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी पंचकूला से काबू

Tue, 09 May 2023 01:40 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी पंचकूला से काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पुलिस ने एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले उनकी दुकान के नौकर को सोमवार को पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग की मां की शिकायत पर उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था जो फरार हो गया था। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी मोहकम सिंह उर्फ पंकज वर्मा बलटाना क्षेत्र में पीड़िता के पिता की दुकान पर काम करता था। दुकान घर में ही बनी थी, इस कारण आरोपी का घर के अंदर आना-जाना था। उसने पहले पीड़ित नाबालिग से दोस्ती की और फिर जब घर पर कोई दूसरा नहीं था तो उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। नाबालिग को धमकियां दीं कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसके परिवार को नुकसान पहुंचा देगा। जबकि 31 मार्च को आरोपी दुकान से काम छोड़कर चला गया था। इसके बाद नाबालिग लड़की की तबीयत खराब हुई तो उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी को पंचकूला से गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें