मोहाली। समाजसेवी और उद्योगपति आभा बंसल ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने सेक्टर-37 के पंजाब प्रदेश भाजपा कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पंजाब महिला मोर्चा की प्रधान जय इंदर कौर, भाजपा के प्रदेश कैशियर सुखविंदर सिंह गोल्डी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनीत जोशी और जिला मोहाली प्रधान संजीव वशिष्ट ने मिलकर आभा बंसल को सिरोपा देकर पार्टी में स्वागत किया।