जीरकपुर। नगर परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने 31 में से 16 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही पार्टी अब नगर परिषद में अपना प्रधान बनाएगी। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि यह जीत शहर के विकास और पारदर्शिता की दिशा में एक कदम है। रंधावा ने रविवार को जीरकपुर के नवनियुक्त 16 पार्षदों से मुलाकात के दौरान मीडिया से यह बात कही।
उन्होंने कहा कि लोगों ने पारंपरिक पार्टियों को छोड़कर विकास, पारदर्शिता और ईमानदार राजनीति को प्राथमिकता दी है। रंधावा ने इस जीत को जीरकपुर के