फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी आपः मान

Sun, 03 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
सनेटा में भगवंत मान - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लांडरां/ मोहाली। आम आदमी पार्टी (आप) ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी के दिग्गज नेता सांसद भगवंत मान ने सनेटा में शनिवार को एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची मई में घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार से आज हरे वर्ग परेशान है। प्रदेश में किसान से मुलाजिम तक सबकी हालत खराब है। किसानों के सिर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ा हुआ है। इस कारण किसान खुदकुशी कर रहे हैं। पंजाब सरकार उनके प्रति हमदर्दी नहीं जता रही है। न ही उनके कर्ज माफ किए जा रहे हैं।

सरकार साहूकारों की मदद करके गरीब किसानों का शोषण कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री की मुद्रा स्कीम पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि मुलाजिमों को वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। इस कारण मुलाजिमों के घर का खर्च चलना मुश्किल हो गया है। मान ने दावा करते हुए कहा कि 2017 में प्रदेश में आप की सरकार बनेगी। हाथ से सत्ता जाती देख सरकार की नींद उड़ी हुुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस अकाली सरकार से पीछे नहीं है। उनके समय में कई बड़े घोटाले हुए। इस मौके पर दर्शन सिंह धालीवाल ने कहा कि हलका उम्मीदवारों की घोषणा क्षेत्र के वर्करों की सहमति से की जाएगी। सभी क्षेत्रों से ईमानदार व साफ छवि वाले उम्मीदवार उतार जाएंगे। इस मौके पर प्रोफेसर मानक सिंह, सन्नी बराड़, संतोख सिंह, बलविंदर सिंह कुंभड़ा, बलविंदर सिंह मानकपुर कल्लर, जस्सी जसराज, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह दाऊं समेत कई नेता मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें