डेराबस्सी। नगर काउंसिल चुनाव में अपने उम्मीदवारों के प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से पैदल मार्च निकाला गया। पार्टी के नेता कुलजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में निकाले मार्च में पंजाब के सहायक इंचार्ज राघव चड्ढा ने विशेष तौर पर शिरकत की।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब में राजनीति बदलने के लिए काउंसिल चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि लोग रवायती पार्टियों से तंग आ गए हैं और बदलाव की मांग कर रहे हैं जिसको देखते पार्टी की तरफ से लोगों के आगे एक विकल्प पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व अकाली दल पर भाजपा की तरफ से बारी बारी पंजाब को लूटा और पीटा है।
उन्होंने दावा किया आने वाली विधानसभा चुुनाव में उनकी पार्टी पंजाब में सरकार बनाकर राज्य को कांग्रेस के जाल से मुक्त करवाएगी। पैदल मार्च बस स्टैंड से होता हुआ बस स्टैंड पर आकर खत्म हुआ। इस मौके पर जिला प्रधान परमिंद्र सिंह गोलडी, ब्लॉक प्रधान बलजीत चंद शर्मा, नवजोत शर्मा, स्वीटी शर्मा, एचएस कोहली, गुलजार सिंह, अमरीक सिंह, इंद्रजीत सिंह, सर्वनजीत कौर सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
पार्टी ने साफ छवि के उम्मीदवारों को दी टिकट
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए चढ्ढा ने कहा कि पार्टी ने साफ छवि के उम्मीदवारों को टिकट दी है। नगर काउंसिल चुनाव आने वाली विधानसभा चुनावों के लिए सीढ़ी बनाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में बड़ी गिनती लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहें है। दिल्ली के बाद पंजाब में बड़ी तबदीली आएगी। उन्होंने कहा कि लोग दिल्ली के केजरीवाल मॉडल को बेहद पसंद कर रहें हैं। इसे पंजाब में लागू किया जाएगा। इसके तहत शिक्षा व स्वास्थ्य में सुधार लाया जाएगा व सरकारी दफ्तरों को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाएगा।
कैपशन-डेराबस्सी में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते नेता।
कैप्शन -डेराबस्सी पहुँचने पर राघव चड्ढा का सम्मान करते हुए कुलजीत सिंह रंधावा और ओर नेता। फोटो रूबल