फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: भाजपा नेता पर किरच से हमला करने के मामले में आप पार्षद सहित 12 पर मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव कुंभड़ा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह वैदवान सहित तीन लोगों पर किरच से हमला किया गया। इस मामले में मोहाली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद रविंदर सिंह बिंद्रा सहित 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह हिंसक झड़प वोटर सत्यापन के बीच हुई। हमलावरों में नौ की पहचान हो चुकी है, जबकि तीन अज्ञात हैं। थाना फेज-8 पुलिस ने पार्षद रविंदर सिंह बिंद्रा, जगतार सिंह, गुरताज सिंह, मलकीत सिंह मल्ली, रोहित वर्मा, खुशप्रीत सिंह, मंगल, जगतार सिंह जटाणा और पम्मा को नामजद किया है।
विज्ञापन

हरदीप सिंह ने आरोप लगाया कि 30 जून की शाम गुरुद्वारा साहिब में एसआईआर अभियान के तहत फॉर्म भरे जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जब वह करमवीर सिंह को बचाने गए, तो जगतार सिंह ने उनके चेहरे पर किरच से वार किया, जिससे उनकी नाक पर चोट लगी। अन्य आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। हरदीप सिंह ने शिकायत में कहा कि उन्हें भाजपा से जुड़े होने और अभियान में पार्टी की जिम्मेदारी निभाने के कारण निशाना बनाया गया। पुलिस ने बताया कि हरदीप सिंह, करमवीर सिंह और दीपेश का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। हरदीप सिंह की एमएलआर में तीन चोटें दर्ज हैं, जिनमें से एक गंभीर बताई गई है। करमवीर सिंह के शरीर पर धारदार हथियार से तीन वार किए गए। जांच अधिकारी भूपिंदर सिंह ने कहा कि पार्षद सहित नौ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज है और जांच जारी है। जरूरत पड़ने पर धाराओं में संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें