फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेता संदीप कुमार व भगवंत मान के पुतले जलाए

Sat, 03 Sep 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
विज्ञापन
मोहाली में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकाली दल के वर्करों ने शुक्रवार को सेक्स सीडी कांड में फंसे दिल्ली के पूर्व मंत्री व आप नेता संदीप कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतर गए। वहीं, आप सांसद भगवंत मान के खिलाफ भी अकाली वर्करों ने नारे लगाए। 
विज्ञापन


फेज-7 स्थित लाइट प्वाइंट पर पार्टी वर्करों ने दोनों नेताओं के पुतले जलाए। साथ ही आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह रोष प्रदर्शन अकाली दल जिला शहरी के प्रधान परमजीत सिंह काहलो की अगुवाई में आयोजित किया गया था। वहीं, धरने में पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरां विशेष तौर पर शामिल हुईं।

इस दौरान वह आम आदमी पार्टी की लीडरशिप पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आप पार्टी के नेताओं का चरित्र सामने आया है। वह किसी भी स्थिति में सहन करने योग्य नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे नेताओं को मुंह न लगाए।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान जहां अकाली दल के सीनियर हरसुखइंद्र सिंह बब्बी बादल व हाल में अकाली दल में शामिल हुए कुलवंत गुट के कई पार्षद धरने में शामिल हुए। जबकि अकाली-भाजपा के 23 पार्षदों में से गिने चुने ही पार्षद धरने में पहुंचे। इससे शहर में एक नई चर्चा छिड़ गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें