शतरंज में आकर्षण बुट्टर प्रथम, क्रिकेट में आशीष भट्ट चमके।
मोहाली। फेज-6 स्थित एम्स मोहाली में आयोजित काइनेशिया-2026 के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। शतरंज प्रतियोगिता में 2023 बैच के विद्यार्थी आकर्षण बुट्टर ने तीन अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। स्विस फॉर्मेट में हुए मुकाबलों में उन्होंने शानदार रणनीति और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। वहीं, क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में 22 और 24 बैच के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आशीष भट्ट को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि जसकरन सिंह के प्रदर्शन की भी सराहना हुई। आयोजकों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, खेल भावना और टीम वर्क को बढ़ावा देती हैं।