फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जमीन बेचने के नाम पर युवक से ठगे 20 लाख, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जमीन बेचने के नाम पर युवक से 20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-60 मोहाली निवासी भूपेंद्र कुमार अग्रवाल के शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज जांच के लिए फाइल आर्थिक अपराध शाखा भेज दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भूपेंद्र कुमार ने बताया कि बरवाला निवासी अमनदीप सिंह और नवदीप सिंह से जमीन खरीदने के लिए संपर्क किया था। इसके बाद जमीन का एग्रीमेंट करने पर 15 लाख रुपये कैश और 5 लाख आरटीजीएस कर दिए थे।
भूपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि एग्रीमेंट के बाद जमीन नाम करवाने के लिए 10 अक्टूबर 2021 को दिन तय किया था। बताए समय पर रजिस्ट्री के लिए नहीं आए। जब दोनों से पूछा तो किसी काम का हवाला देकर आने से मना कर दिया। कुछ दिन बाद कॉल की तो वह टाल मटोल करने लगे थे। 20 लाख लेने के बाद भी जमीन देने से दोनों आरोपियों ने मना कर दिए। जब रुपये वापस करने को कहा तो टालने लगे। कई माह बाद भी रुपये वापस नहीं किए। तीन साल बाद जब रुपये वापस नहीं मिले तो दोनों भाइयों के खिलाफ चंडीमंदिर थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दी।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज इंस्पेक्टर कमल जीत सिंह ने बताया कि चंडीमंदिर थाने से आई फाइल की जांच शुरू कर दी गई है। मामले में दोनों आरोपियों को नोटिस भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें