फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मौली बैदवान में युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना सोहाना क्षेत्र के गांव मौली बैदवान में एक युवक पर साजिश के तहत जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बहादर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी परमिंदर सिंह उर्फ प्रिंस समेत 8-9 अज्ञात युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार 20 अक्तूबर की रात उसे फोन कर केंद्रीय विद्यालय के पास बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने किरपान से सिर पर वार किया, जबकि अन्य ने बेसबॉल और रॉड से बेरहमी से पिटाई की। शोर मचाने पर आरोपी कारों में सवार होकर फरार हो गए। घायल को श्री गुरु हरकृष्ण अस्पताल मोहाली में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें