फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: .315 बोर पिस्टल सहित एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। सीआईए व जीरकपुर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान एक युवक को .315 बोर पिस्टल व दो खाली मैग्जीन सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान बॉबी के रूप में हुई है जोकि प्रीत कॉलोनी जीरकपुर का ही रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हेड कांस्टेबल हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह हवलदार गुरबाज सिंह, विक्रम व सिपाही अमृतपाल सिंह के साथ चंडीगढ़-अंबाला हाइवे पर पहलवान ढाबा के पास गश्त पर थे। रात करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ जीरकपुर एरिया में रेकी कर रहा है। वह गैंगस्टरों के लिए काम करता है और आज भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना के आधार पर प्रीत कॉलोनी में नाकाबंदी की। उसी दौरान जब आरोपी बॉबी वहां पहुंचा तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और घेरा डालकर पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से .315 बोर पिस्टल व दो खाली मैग्जीन बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर पिस्टल को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें