फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में युवती से छेड़छाड़, पीटकर मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के एक प्रतिष्ठित बिजनेस हब में कार्यरत सोशल मीडिया मैनेजर युवती के साथ छेड़छाड़, मारपीट और मोबाइल छीनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बलटाना निवासी अभिषेक दुबे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी युवक पिछले छह महीने से उस पर दोस्ती और संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। युवती के लगातार इनकार करने पर आरोपी उसे इमोशनली ब्लैकमेल करता रहा और फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर मानसिक रूप से परेशान करता था। शिकायत में बताया गया कि घटना वाले दिन जब युवती ड्यूटी खत्म कर ऑफिस से बाहर निकली, तो आरोपी अपने एक साथी के साथ वहां पहले से मौजूद था। आरोपी ने युवती को रोककर उससे बहस शुरू कर दी और विरोध करने पर गले पर थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद लिफ्ट के अंदर भी उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, शोरूम के नीचे पहुंचने पर आरोपी ने युवती का मोबाइल फोन छीन लिया और उसके चेहरे पर लगातार वार किए, जिससे उसका होंठ फट गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें