जीरकपुर। लोहगढ़ क्षेत्र के चौधरी कॉलोनी में किराए के कमरे में पहली मंजिल पर रहने वाला सूरज एक धमाके में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा उस समय हुआ जब सूरज लोहे की पाइप से बने गन (देसी जुगाड़) में पोटाश भर रहा था।
धमाका इतना जोरदार था कि घर की खिड़कियां भी टूट गईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल सूरज की दोनों हाथों की हथेलियां फट गई। इस मामले में जीरकपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह का कहना है कि इस घटना की कोई सूचना नहीं है। अस्पताल की तरफ से जैसे ही हमारे पास कोई सूचना आती है, उसके बाद ही नियमों के अनुसार अगली कार्रवाई की जाएगी। संवाद