मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर सोमवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एरोसिटी के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया, जबकि राहगीरों ने घायल को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायल जितेंद्र कुमार जीरकपुर निवासी है। उसने बताया कि वह सोमवार रात करीब 10 बजे एयरपोर्ट रोड से घर लौट रहा था। जैसे ही वह एरोसिटी के पास पहुंचा तो एक वाहन ने उसको पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। उसके मुंह, हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस को सूचना दी गई है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। संवार