फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: होटल में फंदे से लटकता मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के रंजन प्लाजा स्थित सिटी पैलेस होटल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अभिषेक चौहान, निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक दो दिन पहले ही होटल में ठहरा था और उसने खुद कमरा बुक कराया था। सोमवार रात करीब 9 बजे होटल स्टाफ को कमरे में संदिग्ध स्थिति का आभास हुआ। जब कर्मचारी कमरे के अंदर पहुंचा तो युवक फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। इस घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब यह सामने आया कि संबंधित होटल को करीब 20 दिन पहले ही प्रशासन द्वारा सील किया गया था। जानकारी के अनुसार 2 मार्च 2026 को जीरकपुर की एएसपी गजलप्रीत कौर के नेतृत्व में छापा मारा। तब अवैध गतिविधियां सामने आई थीं। इसके बाद इसे कानूनी प्रक्रिया के तहत बंद कर दिया गया था। फिलहाल पुलिस जहां युवक की मौत के कारणों की जांच में जुटी है, वहीं होटल के दोबारा खुलने को लेकर प्रशासनिक कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। एएसपी गजलप्रीत कौर ने बताया कि होटल को सील करने की प्रक्रिया की हुई थी। मजिस्ट्रेट के संज्ञान में मामला था। उनसे फीडबैक लिया जाएगा कि होटल को पूरी तरह से सील कब तक किया जा सकेगा। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक तौर पर परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें