फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जिम से बाहर युवक पर तेजधार हथियारों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव सैदपुरा में जिम करके बाहर निकले दो युवक पर रंजिश के चलते तीन युवकों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप में घायल हुआ है, जिसे उसके साथी ने फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच में पता लगा है कि घायल की नाक पर छह, बाएं हाथ पर 10 और सिर पर 12 टांके लगे हैं। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन


गांव झंजेड़ी निवासी अमनिंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि सोमवार जब वह गांव सैदपुरा में जिम करके दोस्त गुरिंदर के साथ निकल रहा था। इसी दौरान जिम के नीचे उसका एक पुराना दोस्त खड़ा था, जिसे वह पिछले तीन साल से नहीं बुला रहा था। वह सोमवार को जिम के नीचे खड़ा दो अन्य युवक के साथ उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही अमनिंदर और गुरिंदर जिम से नीचे आए तो उसने उन्हें अपने पास बुलाया और गाली गलौज करने लगा। इस पर बदले में जब उन्होंने भी गाली दी तो उसने अमनिंदर पर तेजधार से हमला कर दिया। जब लड़ाई के बीच गुरिंदर आया तो बाकी अन्य युवकों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद हमलावर ने अमनिंदर के सिर और हाथ पर कई वार किए, जिससे उसके सिर और हाथ से काफी खून बहने लगा। यह देख वहां लोगों की भीड़ जमा होने लगी, जिसे देख हमलावर वहां से भाग निकले। बाद में गुरिंदर ने घायल को फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें