फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तेज रफ्तार कार ने सैर कर रहे युवक को कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मॉडर्न सिटी खरड़ के सामने मुख्य मार्ग पर सैर कर रहे एक युवक को ऑल्टो कार चालक ने कुचल दिया। इस हादसे में 19 वर्षीय युवक विकेश की मौके पर ही मौत हो गई। विकेश मूलरूप से मझियार, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूआं में होटल मैनेजमेंट का कोर्स करता था। इस मामले में सिटी खरड़ पुलिस ने मृतक के दोस्त अखिल जसवाल के बयान पर अज्ञात ऑल्टो कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए , 279 व 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अखिल जसवाल ने बताया कि वह मूलरूप से कांगडा का रहने वाला है और वह अपने दोस्त विकेश के साथ ओंकार सिटी खरड़ में किराए के घर में रहता है। दोनों चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में होटल मैनेजमेंट का कोर्स करते हैं। 21 फरवरी को वह और उसका दोस्त विकेश अपनी सोसाइटी से बाहर चाय की दुकान पर चाय पीने गए थे और सैर करने के लिए स्लिप रोड से मॉडर्न सिटी सोसाइटी की ओर चले गए। जब वह हाईवे पर पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने विकेश को टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसे अस्पताल ले जा रहा था तो रास्ते में विकेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें